IPS निवेदिता कुकरेती ने आईजी कुमाऊं का चार्ज लेते ही नीम करोली धाम का किया निरीक्षण.. अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नैनीताल – भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने आज पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं पर क्षेत्र नैनीताल के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। आईजी कुमाऊं का चार्ज लेने के उपरांत उन्होंने परीक्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया, तथा परिक्षेत्र की कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण यातायात प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी ली।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस महानिदेशक निवेदिता कुकरेती ने कहा कि कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुधीर बनाना महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना साइबर अपराधों की रोकथाम मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाना जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पुलिस और जनता के मध्य विश्वास एवं संवाद को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
