उत्तराखंड पुलिस विभाग में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। देहरादून को नया एसपी ट्रैफिक मिला तो कुमाऊं को भी नया आईजी मिल गया है।
शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेदबदल किया है। नौ आईजी समेत कुल 13 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है जबकि पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बड़े फेरबदलों में आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अब कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है जबकि इधर देहरादून को भी नया एसपी ट्रैफिक मिला है। आईपीएस जितेंद्र चौधरी अब देहरादून की यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
आईपीएस निवेदिता कुकरेती पुलिस महकमे में आईजी एसडीआरएफ और गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। आईजी रिदि्ध अग्रवाल को आईजी कुमाऊं से ट्रांसफर करते हुए अब आईजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी विम्मी सचदेवा से अब कानून व्यवस्था का चार्ज हटाते हुए उन्हें पुलिस दूर संचार व फायर सर्विस का प्रभार दिया गया है। आईजी कृष्ण कुमार वीके आईजी यातायात व जीआरपी का चार्ज दिया गया है।
वह अब तक पुलिस दूरसंचार के आईजी थे। आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भार कम करते हुए उनसे पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी हटाई गई है। आईजी अनंत शंकर ताकवाले को आईजी प्रशिक्षण के साथ-साथ अब आईजी सीआईडी का चार्ज भी दिया गया है।
