हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मंच शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। मामले के विरोध में कांग्रेस ने हल्द्वानी में मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मौन रहकर अपना विरोध जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना सामाजिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस ने सरकार से कार्रवाई की मांग की
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक मतभेदों को ऐसे मामलों के जरिए बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। पार्टी ने सरकार से पूरे मामले में स्पष्ट और निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।रहनीतिक मुद्दा
