देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने शुक्रवार, 14 अगस्त को विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी दी..
आयोग के अनुसार परीक्षा स्थगित करने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला, इसी दिन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से प्रवक्ता (रसायन शास्त्र) की लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। दूसरा, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी की आशंका है।
