आज रानीबाग में 9वे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ सेक्टर रानीबाग आंगनबाड़ी केंद्र इंदिरानगर में ग्राम प्रधान कलावती थापा की अध्यक्षता में किया गया। पोषण माह का इस बार का मुख्य थीम ‘आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ अंतर्गत पांच थीम में से प्रथम थीम “आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन से संबंधित मुख्य गतिविधियों में कार्यकर्तियों के बीच व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें कार्यकत्रियों द्वारा विभिन्न व्यंजन, बेसन सूजी के चीले, भट्ट के दुबके, मूंग दाल भजिया, छोले पुरी, सत्तू के लड्डू, पिनालू के पकोड़े, पोहा, आलू के गुट की चटनी, काले चने खीरे का रायता, खीर और सूजी के पुए, रा. उ.मा.विधालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निधि मेहरा , ग्राम प्रधान जी श्रीमती कलावती थापा,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश भंडारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ रेनू मर्तोलिया और सेक्टर सुपरवाइजर कविता द्वारा अंक दिए गए निम्न आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो ने स्थान प्राप्त किया।
