हरिद्वार – आज बुधवार सुबह11 बजे आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का भव्य शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।बाबा रामदेव ने कहा कि यह आयुर्वेद के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि संस्कृत के साथ अब विद्यार्थी आयुर्वेद की उच्च शिक्षा की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की ओर देख रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और आयुर्वेद की धरती है। पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने इसे उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर बताया।
