Menu
The Misail News
Not the famous Shayari of Uttarakhand, Jia Naturi, another star of the world of Shayari
Photo of द मिसाइल न्यूज़ द मिसाइल न्यूज़October 12, 2026
WhatsApp Telegram
zia-nahtauri-urdu-poet-passes-away-in-dehradun
देहरादून के मशहूर शायर जिया नहटौरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज यानी 12 अक्टूबर 2026 की सुबह देहरादून में उनका इंतकाल हो गया। उनके यू चले जाने से शायरी की दुनिया में शोक की लहर है।
नहीं रहे देहरादून के मशहूर शायर जिया नहटौरी
देहरादून में 60 साल तक हिंदी उर्दू अदब की खिदमत करने वाले उस्ताद शायर जनाब जिया नहटौरी का इंतकाल हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उर्दू मुशायरों के जाने-माने वरिष्ठ शायर ज़िया नहटौरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले के ऐतिहासिक कस्बे नहटौर से ताल्लुक रखते थे।
शाम को आखरी रसुमात अदा होगी
देश-विदेश के मुशायरों में अपनी संजीदा व मक़बूल शायरी, नातिया कलाम और तरन्नुम के लिए पहचाने जाते थे। लम्बी बीमारी के बाद मेहुवाला, देहरादून में उनका निधन हो गया। सोमवार 12 को शाम 4 बजे मेंहुवाला मस्जिद के पास उनका आखरी रसुमात अदा हुई।
जगहेंखोजें
ज़िया साहब ने सैकड़ों शायरों को मुताररिफ कराया
देहरादून में अपनी शायरी, अदब नवाज़ी और खिदमत के लिए मशहूर ज़िया साहब ने अपनी ज़िंदगी बड़ी सादगी और खुद्दारी के साथ गुज़ारी। देहरादून में हज़ारों लोगों को उर्दू और फाइन आर्ट्स सिखाने वाले ज़िया साहब ने सैकड़ों शायरों को देहरादून में मुताररिफ कराया।
