रुद्रपुर। ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे 40 वर्षीय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साले रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कैमरी (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रताप पुत्र गणेशी सुभाष कॉलोनी में रहकर पल्लेदारी करते थे। वह अपने साले रामबाबू निवासी रमपुरा के साथ ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक प्रताप चला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में डंपर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद प्रताप डंपर के नीचे आ गए और कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामबाबू घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
