
Election news- निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की एक रिक्त राज्यसभा सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। आयोग के अनुसार मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक संपन्न कर ली जाएगी।
