Haldwani – गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। जहां देखो वहा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे सुनाई दे रहे हैं… मानो पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में भक्तिमय हो गया है।
वही पटेल चौक में हर साल की भाती इस साल भी पटेल चौक का राजा भगवान गणेश की स्थपना की गई है… जहां पर श्रद्धालुओं द्वारा सुबह शाम गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर विधिवध रूप से प्रसाद वितरण किया जा रहा है…. वही आयोजको की माने तो श्री गणेश महोत्सव का आयोजन हल्द्वानी शहर की
सुख समृद्धि हर्षोल्लास बना रहे इसके लिए हर वर्ष पटेल चौक में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
आयोजक व्यापारी पटेल चौक की माने तो पटेल चौक में गणेश महोत्सव का आयोजन कई सालो से पटेल चौक व्यापारियों द्वारा किया किया जाता है, जिसमे हल्द्वानी के पटेल चौक व्यापारियों व अन्य व्यापारियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है.. आयोजको ने सभी हल्द्वानी क्षेत्र वासियों से भी पटेल चौक में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों से आने की अपील की है।
वही पटेल चौक के व्यापारियों की ओर से श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को प्रातःकालीन पूजन, अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजन पंडित चंद्रशेखर जोशी ने विधि-विधान से संपन्न कराया। शाम को मेरठ शहर से आए प्रसिद्ध कलाकार वैभव शर्मा ने ‘घर में पधारो गजानन जी’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित संरक्षक कमल वोरा, भोजराज वर्मा, अध्यक्ष संजय पाटिल महेश्वरी, तुषार जाधव, उपाध्यक्ष सचिन सावंत, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, अमोल वीरा आदि मौजूद रहे।
