रसोई गैस (LPG) कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट सामने आया है। अगर आपने अभी तक अपने एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी (KYC) पूरी नहीं कराई है, तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से साफ कर दिया गया है कि जिन ग्राहकों का केवाईसी सत्यापन लंबित है, उनके कनेक्शन की अब कड़ी समीक्षा की जाएगी और उन्हें बड़ा झटका मिल सकता है।
सब्सिडी पर पड़ सकता है सीधा असर
केवाईसी पूरी न होने की वजह से आपको गैस से मिलने वाली सुविधाओं से हाथ धोना पड़ सकता है। जानकारों के मुताबिक, केवाईसी न होने पर उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदानित (सब्सिडी) दर पर घरेलू एलपीजी सिलिंडर मिलने में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में आपको बाजार की सामान्य या अन्य लागू दरों पर सिलिंडर खरीदना पड़ेगा, जिससे सीधे तौर पर आपकी जेब पर भारी बोझ पड़ सकता है।
