नैनीताल में बेटे के लिए मां बनी छात्रा, बेटे ने जीता छात्र संघ चुनाव, डीएसबी कॉलेज में नहीं चला abvp का दाव, निर्दलीय भानु प्रताप ने मारी बाजी
काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में काजल अपने बेटे के साथ कॉलेज में दाखिला लेकर उसकी पढ़ाई और कॉलेज लाइफ का हिस्सा बन जाती है नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में भी कुछ ऐसा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला फर्क इतना था कि यहां मां ने बेटे के साथ पढ़ाई करने के लिए नहीं बल्कि उसके छात्र संघ में कसम से कदम मिलाने के लिए वर्षों बाद कॉलेज में दोबारा दाखिला लिया। मां के इस साथ और समर्थन के बीच बेटे ने भी जीत दर्ज कर इस कहानी और खास बना दिया…..
