देहरादून:
शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। छात्रा की मां ने भौतिक विज्ञान (Physics) के शिक्षक पर पिछले करीब डेढ़ महीने से बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, इस संबंध में 15 अक्टूबर को प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत दी गई थी, जिस पर पीड़ित छात्रा समेत 15 छात्राओं के हस्ताक्षर थे। आरोप है कि शुरुआती आश्वासन के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया और छात्रा पर ही दबाव बनाया।
दूसरी ओर, स्कूल की प्रधानाचार्य सोनू कुंद्रा का कहना है कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद जांच की गई थी और आरोपी शिक्षक को 16 अक्टूबर को ही निलंबित (सस्पेंड) किया जा चुका है, इसलिए मामले को अब अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।
