हल्द्वानी काठगोदाम स्थित कॉलटैक्स नहर में दिल्ली निवासी 35 वर्षीय नरोत्तम के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत एक्शन में आ गई। काठगोदाम थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर दलीप, कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे, जहां अंधेरे और तेज पानी के बहाव की परवाह किए बिना कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने नहर में कूदकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद डायल-112 और 108 एम्बुलेंस की मदद से पीड़ित को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
