पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए मामले को संवाद के जरिए सुलझाने की पहल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उस समय दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी नहीं दी गई थी। कार्यक्रम के दौरान जनता की ओर से दबाव रहा होगा, जिसके चलते ऐसी परिस्थिति बनी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मंत्री अपनी बात रख चुके हैं और अब इस प्रकरण को अनावश्यक रूप से आगे बढ़ाने के बजाय यहीं विराम देना चाहिए।
दरअसल, टिहरी जिले में आयोजित मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या के दौरान दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कार्यक्रम के बीच मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और गायक की प्रस्तुति पर सवाल उठाए। उन्होंने दलेर मेहंदी के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई। मंच पर हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
इसके बाद दलेर मेहंदी के समर्थन में मीका सिंह सहित मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी। कलाकारों ने सार्वजनिक मंच पर वरिष्ठ गायक के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए। दूसरी ओर, सुबोध उनियाल ने अपनी सफाई में कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति को लेकर लोगों की ओर से सवाल उठाए जा तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं थी। रहे थे और उन पर भी दबाव था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उस समय गायक की
