हरिद्वार के बहादराबाद में दौलतपुर के जंगलों में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली।
हैप्पी हत्याकांड में पुलिस ने बदमाशों को घेरा था, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल जबकि दूसरा मौके से फरार।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा, फरार आरोपी की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग जारी।
फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पूरे जनपद में नाकेबंदी, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं।
35 वर्षीय बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
