Us nagar – नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां की मतगणना के दौरान बुधवार को मतगणना स्थल पर उस समय हंगामा हो गया, जब वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई।
नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां की मतगणना के दौरान बुधवार को मतगणना स्थल पर उस समय हंगामा हो गया, जब वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को करीब 4:30 बजे नई मंडी, किच्छा स्थित मतगणना परिसर में विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपने-अपने समर्थकों एवं प्रत्याशियों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और उनके बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मतगणना स्थल पर शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। अब तक कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मतगणना परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
SSP ने दिया सख्त संदेश
पूरे मामले को लेकर SSP ऊधमसिंहनगर ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
