Google search engine

टीवीके प्रमुख विजय रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ नौ लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा, कांग्रेस नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। विजय गृह, पुलिस व लोक प्रशासन जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रख सकते हैं।

मिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय रविवार सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में वह गृह, पुलिस और लोक प्रशासन जैसे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं।

जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा। विधानसभा में बहुमत का दावा पेश करने के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया था।

Google search engine
Google search engine

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें