हल्द्वानी – प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जी एस टी विभाग पर अनावश्यक उत्पीड़न, गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए महापंचायत में बुधवार 23 सितंबर को जी एस टी कार्यालय घेराव का ऐलान किया है, आज की महापंचायत में व्यापारियों ने जी एस टी विभाग की तानाशाही, गुंडागर्दी पूर्वक दुकानों में घुसने, धमकाने, पुलिस बुलाकर व्यापारियों को डराने के प्रयास की घोर निंदा की।और आगे इस तरह व्यापारियों को परेशान करने पर अपने प्रतिष्ठान को अनिश्चित काल के लिए बंद कर सड़कों में उतरने की चेतावनी दी।साथ ही सरकार का 2027 चुनावों में आईना दिखाने का ऐलान किया।आज महापंचायत में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता,महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा,ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश जोशी, मर्चेंट एसोसिएशन रोहित गर्ग, इलेक्ट्रिक एसोसिएशन से मदन फर्त्याल, कैटर्स एसोसिएशन से रूपेंद्र नागर, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से हरीश कपिल, कमल मेहरा, प्रदीप मेहरा,हरिमोहन अरोड़ा मौजूद रहे।
