पौड़ी गढ़वाल – डुंगरी तल्ली में 23 आपदा प्रभावित परिवारों से कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मुलाकात की ….इस दौरान मंत्री ने आपादा से हुए नुकसान का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि—आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ सरकार खड़ी है … साथ ही उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने की बात कही।
आपको बता दे कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राठ क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान अपने निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न गांवों में हुए नुकसान की जानकारी भी ली।
