हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए शिव बिहार, सेक्टर-2 में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की।
सुरेश भट्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने और भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक विजय सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में भी सुरेश भट्ट ने शिरकत की। उन्होंने वरिष्ठजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर क्षेत्रीय विकास तथा जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने पर जोर दिया।
बैठक में दीपक उप्रेती, योगेश पाल सिंह, दीवान सिंह देऊपा, रवि मोहन जोशी, ब्रजपाल सिंह नेगी, आशा प्रीति, माया प्रीति, नीमा बिष्ट, नारायण सिंह चौहान, संतोष बिष्ट, माया तिवारी, कांती बल्लभ भट्ट, हरीशचंद जोशी, धीरज जोशी, एससी पाठक सहित अनेक वरिष्ठजन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
